{"_id":"6a037ffb1cd2365d1702dab3","slug":"students-will-study-via-digital-platforms-and-receive-online-educational-material-badaun-news-c-123-1-sbly1001-163711-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डिजिटल प्लेटफॉर्म से पढ़ेंगे छात्र, मिलेगी ऑनलाइन शैक्षणिक सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डिजिटल प्लेटफॉर्म से पढ़ेंगे छात्र, मिलेगी ऑनलाइन शैक्षणिक सामग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पहल की है। जुलाई से जिले के माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आठ स्वीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इससे विद्यार्थियों को किताबों के साथ ऑनलाइन अध्ययन सामग्री भी आसानी से मिल सकेगी।
यह पहल यूपी बोर्ड और समग्र शिक्षा अभियान के संयुक्त प्रयास से शुरू की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और पढ़ाई को अधिक प्रभावी बनाना है। इन प्लेटफॉर्म पर विषयवार वीडियो लेक्चर, नोट्स, प्रश्न बैंक, मॉडल पेपर और अन्य अध्ययन सामग्री उपलब्ध रहेगी।
छात्र मोबाइल, टैबलेट, कंप्यूटर या स्मार्ट क्लास के माध्यम से इनका उपयोग कर सकेंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विद्यालयों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि विद्यार्थियों को इन प्लेटफॉर्म की जानकारी दें और उनका उपयोग कराएं। शिक्षकों को भी डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कराने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। डीआईओएस लालजी यादव का कहना है कि बदलते समय में डिजिटल शिक्षा जरूरी हो गई है। इस पहल से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और बेहतर होगी तथा उन्हें प्रतियोगी माहौल के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी।