{"_id":"6a19f50970dfffc15002ffd2","slug":"students-upset-with-dirty-water-protested-on-the-highway-badaun-news-c-123-1-bdn1036-165018-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंदे पानी से परेशान छात्र ने हाईवे पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंदे पानी से परेशान छात्र ने हाईवे पर जताया विरोध
Sat, 30 May 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 30 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर बैठकर कपड़े धुलता छात्र। स्रोत- स्थानीय निवासी
- फोटो : Archive
सिलहरी। शहर में मौर्या छात्रावास में गंदे पानी की समस्या से परेशान एक छात्र ने शुक्रवार को बरेली-मथुरा हाईवे पर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र ने बीच सड़क पर बैठकर कपड़े धोए।
इस घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हजरतपुर थाना क्षेत्र के चंगासी गांव निवासी निर्दोष मौर्य मौर्या छात्रावास में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
निर्दोष का आरोप है कि छात्रावास में कई दिनों से पीने और उपयोग के लिए दूषित पानी आ रहा है। छात्र ने कई बार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से इसकी शिकायत की थी। हालांकि, उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
प्रशासन की अनदेखी से आक्रोशित होकर निर्दोष अपने गंदे कपड़े और बाल्टी लेकर दातागंज तिराहे के पास हाईवे पर पहुंचा। उसने सड़क पर बैठकर कपड़े धोना शुरू कर दिया। इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
हाईवे पर जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्र को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने निर्दोष की समस्या को गंभीरता से सुना। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद छात्र सड़क से हटने को तैयार हुआ। इसके बाद जाम को खुलवाया गया और यातायात सामान्य हो सका।