फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Students took out a rally and gave messages of awareness.

Budaun News: रैली निकाल छात्राओं ने दिए जागरूकता के संदेश

Sun, 28 Sep 2025 08:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:45 AM IST
विज्ञापन
Students took out a rally and gave messages of awareness.
शहर में जागरूकता रैली निकालती राजकीय महाविद्यालय की छात्राएं। स्रोत- कॉलेज
बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता पर आधारित रैली का आयोजन किया गया। शहर में कोतवाली, चूना मंडी और मथुरिया चौक होते हुए रैली का समापन महाविद्यालय में हुआ।
विज्ञापन

रैली का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता और महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना था। रैली में महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका, तथा महिला आरक्षी रेखा, सविता, सीमा, अंजू, प्रियंका और सुनीता ने सक्रिय भागीदारी निभाई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नारे लगाकर समाज को संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें करीब 380 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम की संरक्षक डॉ. वंदना, मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. भावना सिंह एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं की जानकारी ली, देखी उपलब्धियां
बदायूं क्लब में संचालित प्रदर्शनी में शनिवार को महर्षि विद्या मंदिर समेत कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक और छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसे सराहा। इस दौरान छात्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व और कृतित्व न केवल अनुकरणीय है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed