फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Students studying without books for a month

Budaun News: एक माह से बिना किताबों के पढ़ रहे छात्र-छात्राएं

Mon, 06 May 2024 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Students studying without books for a month
बदायूं। परिषदीय स्कूल के कक्षा एक व दो के बच्चे खाली हाथ आते-जाते हैं, क्याेंकि उनको अब तक न तो किताबें मुहैया हो पाईं हैं और न डीबीटी के माध्यम से यूनिफार्म के लिए धनराशि मिली है। ऐसे में उनकी पढ़ाई मौखिक हो रही है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं बेहतर तरीके से पढ़ सके, इसके लिए उनको समय से किताबें मुहैया कराने के निर्देश शासन ने दिए थे। क्योंकि पिछले साल आधा सत्र निकलने के बाद ही किताबें मिल सकी थीं। ऐसे में इस बार मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में किताबों को जिला स्तर पर भेज दिया गया था। किताबें मिलने पर इनका वितरण करा दिया गया है, लेकिन इसमें कक्षा तीन से आठ तक की ही किताबें उपलब्ध कराई गई हैं। कक्षा एक व दो की किताबें अब तक जिलास्तर पर नहीं भेजी गईं हैं। इसकी वजह से कक्षा एक व दो के छात्र-छात्राएं रोजाना खाली हाथ स्कूल जाते और आते हैं। बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि अभी किताबें नहीं मिल पाईं हैं, जैसे ही शासन से मिलती हैं उनका वितरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed