{"_id":"2ea0fa673223f5368647ef0490861d66","slug":"students-presented-cultural-fastened-upon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुत कर समां बांधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुत कर समां बांधा
उझानी।
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वंशीधर मेमोरियल अकादमी जूनियर हाईस्कूल में आठवीं के छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम के साथ विदाई दी गई। छात्राओं ने कार्यक्रम के दौरान अपनी पेशकश से समां बांध दिया।
स्कूल परिसर में फेयरवेल पार्टी की शुरूआत में प्रबंधक अवनीश शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि आठवीं की पढ़ाई पूरी कर विदा लेने वाले बच्चों को आगे भी मेहनत करके बेहतर अंक अर्जित करने चाहिए। पढ़ाई से परिवार के सपनों को साकार किया जा सकता है।
आठवीं के छात्र और छात्राओं को विदाई देते हुए जूनियर्स ने बुके और गिफ्ट भी भेंट किए। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के गीत और संगीत से मनमोह लिया। प्रधानाचार्या रूपा शर्मा ने उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर मोहित, श्रेष्ठी, आकाश, उत्तम शर्मा, राजकुमार, राफिया, सीमा तोमर, राजेश्वरी, शालिनी, ममता अरोरा, आरती, सीनम, नाजिस, निदा, नीतू, शिल्पी और स्नेहलता आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में दिखा बच्चों का हुनर
मदरशील मेमोरियल अकादमी जूनियर हाईस्कूल में मंगलवार को बच्चों ने वायु और जल प्रदूषण के प्रति सजग करने के लिए अपना हुनर दिखाया। उन्होंने मॉडल बनाकर उन्हें प्रदर्शनी में पेश किया। नाटक के जरिए भी समाज को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या रेनू थरेजा, भारत थरेजा, परमानंद शर्मा, योगेंद्र नाथ गोयल, साजिद रजा आदि भी मौजूद थे।