फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   students participated in the sports competition

चार सौ मीटर की दौड़ में रूपचंद्र और बौद्धवती अव्वल

Thu, 07 Jan 2016 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Thu, 07 Jan 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
students participated in the sports competition
बुटला दौलत में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर बच्चों ने दिखाया दमखम

 

उच्च प्राथमिक स्तर पर चार सौ मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में रूपचंद्र प्रथम, अमरजीत द्वितीय और रामू तृतीय, बालिका वर्ग में बौद्धवती प्रथम, सरिता द्वितीय और जमुना तृतीय रही। प्राथमिक बालक वर्ग की एक सौ मीटर की दौड़ में मनोज कुमार प्रथम, ललित कुमार द्वितीय और अजीत को तृतीय स्थान मिला। बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, मंजीता द्वितीय ओर साधना तृतीय रही। उच्च प्राथमिक स्तर की एक सौ मीटर बालक वर्ग की दौड़ में प्रदीप कुमार प्रथम, अमरजीत द्वितीय ओर निजाकत को तृतीय, बालिका वर्ग में छाया प्रथम, एकता द्वितीय और जमुना तृतीय रही। प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की 50 मीटर की दौड़ में ललित कुमार प्रथम, मनोज कुमार द्वितीय, अजीत कुमार तृतीय, बालिका वर्ग में गायत्री प्रथम, पूनम द्वितीय और सरस्वती तृतीय स्थान पर रही।  कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक बालक वर्ग में बुटला दौलत, बालिका में कुआडांडा स्कूल विजेता रहा। उच्च प्राथमिक स्तर पर बुटला दौलत विद्यालय विजेता रहा। खो-खो में फुलासी उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम और बुटला दौलत विद्यालय द्वितीय रहा। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की लंबीकूद में यशपाल और बालिकाओं में बौद्घवती अव्वल रही। प्राथमिक बालक वर्ग में मनोज कुमार प्रथम और रामप्रसाद द्वितीय आया। बालिकाओं में प्रियंका ने पहला स्थान पाया। प्रतियोगिता का संचालन कमल यादव, पूजारानी, मुक्ता कोहली और अश्वनी शर्मा ने किया। प्रतियोगिता कराने में फरजाना खान, ललित कुमार, मुग्धा बंसल, दीप्ति भाटिया, राकेश, रामप्रकाश, वीरेंद्र पाल, राजरानी सक्सेना, राजपाल सिंह, अंकित जैन, रेनू शर्मा, सरनाम सिंह आदि शिक्षक और शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed