फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Students of Senani Inter College were winners in national group song competition

Budaun News: राष्ट्रीय समूह गान में सेनानी इंटर कॉलेज की छात्राएं रहीं विजेता

Mon, 09 Sep 2024 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Students of Senani Inter College were winners in national group song competition
वज़ीरगंज में भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में प्रमाण-पत्र के साथ खड़ी छात्राएं। संवाद
वजीरगंज। भारत विकास परिषद की मंगला माता शाखा ने रविवार को गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह कराया। इस दौरान हुई राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में सेनानी इंटर कॉलेज की छात्राएं प्रथम रहीं।
विज्ञापन

समारोह में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में नगर के चार इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता दो चरणों में हुई। प्रथम चरण में हिंदी समूह गान और द्वितीय चरण में संस्कृत समूह गान। इसमें सेनानी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रथम व एनआर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नत्थू लाल सेवक इंटर कॉलेज व मुन्ना लाल इंटर कॉलेज की छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। विजयी टीम पीलीभीत में होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी इंटर कॉलेजों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधवियों को परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष संजीव जॉली, प्रांतीय संगठन सचिव दिनेश चंद्र पंत ने प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं नगर केे प्रत्येक विद्यालय के दो-दो शिक्षकों को भी पूर्व सांसद द्वारा सम्मानित किया गया। संचालन शायर हिलाल अहमद ने किया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष नेमपाल सिंह, सचिव गुरुदेव शर्मा, संरक्षक सुग्रीव वार्ष्णेय, अरुण शेखर, हेमलता शर्मा, विष्णु वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed