फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Students of secondary schools will soon mark their attendance online

Budaun News: माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं जल्द ही ऑनलाइन हाजिरी लगाएंगे

Sat, 10 May 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Students of secondary schools will soon mark their attendance online
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अब विद्यार्थियों की भी ऑनलाइन हाजिरी की तैयारी शुरू कर दी है। प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट परिषद को भेजी जाएगी। इसके लिए बोर्ड नया साफ्टवेयर तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

अक्सर शिकायत रहती है कि प्रवेश लेने के बाद विद्यार्थी स्कूल नहीं आते। सिर्फ परीक्षा देने ही आते हैं। इसके अलावा गलत तरीके से बच्चों की हाजिरी लगा दी जाती है। इसी पर रोक लगाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद अब ऑनलाइन हाजिरी लेने की तैयारी में लग गया है।
विज्ञापन

इसे लेकर बोर्ड नया साफ्टवेयर तैयार करा रहा है। इस साॅफ्टवेयर से विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिरी की सूचना हर दिन में 11 बजे संबंधित विद्यालय को यूपी बोर्ड मुख्यालय भेजनी होगी। इससे यह पता चल जाएगा कि किस विद्यालय में कितने शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित या अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना भेजने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की होगी। डीआईओएस प्रवेश कुमार ने बताया कि बाेर्ड ने विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिरी के लिए साफ्टवेयर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। साॅफ्टवेयर तैयार होते ही प्रधानाचार्याें को लॉगिन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

बताया कि साफ्टवेयर में ऐसी तकनीक होगी, जिससे विद्यालय परिसर के 200 मीटर के दायरे में रहकर सूचना भेजी जा सके। सूचना भेजते समय प्रधानाचार्य की फोटो भी खिंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed