फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Students of government schools will teach a lesson to miscreants

Budaun News: शोहदों को सबक सिखाएंगी राजकीय स्कूलों की छात्राएं

Fri, 13 Jun 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Students of government schools will teach a lesson to miscreants
बदायूं। जनपद के राजकीय स्कूलों की छात्राओं को शोहदों से निपटने के लिए मार्शल आर्ट सिखाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही राजकीय स्कूलों में ट्रेनर तैनात होंगे। मार्शल आर्ट सीखकर वह सिर्फ खुद की रक्षा ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद की मदद कर पाएंगी। जुलाई से रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन


जिले में 39 राजकीय विद्यालय हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को शिक्षा के साथ ही मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देने की तैयारी है। इसके लिए उन्हें विद्यालय में प्रतिदिन 40 मिनट तक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जुलाई से रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण की शुरुआत की जाएगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। यह देखने के लिए जिलास्तरीय समिति का गठन होगा। समिति के अध्यक्ष डीएम व इसके सचिव डीआईओएस होंगे। डीआईओएस प्रवेश कुमार ने बताया कि जुलाई से शुरू होने वाला प्रशिक्षण तीन महीने तक चलेगा। शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। बताया कि शिविर में छात्राओं को जूडो-कराटे की ट्रेनिंग देने के साथ ही पास में मौजूद संसाधन जैसे पेन, पेंसिल, हेयर पिन, कंघा, नेल कटर, कड़ा, अंगूठी, बेल्ट, दुपट्टा, पानी की बोतल, ज्यामेट्री बॉक्स, ब्लेड, पेपर कटर, चाकू आदि से आत्मरक्षा करना सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed