फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Students got confused in the equations of chemistry

Budaun News: रसायन विज्ञान के समीकरणों में उलझकर रह गए परीक्षार्थी

Sun, 09 Mar 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Students got confused in the equations of chemistry
जीजीआईसी से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
बदायूं। इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान का पेपर शनिवार को दोपहर दो बजे शुरू हुआ। पेपर कठिन आया तो परीक्षार्थी हल करने में उलझ गए। जिले के 99 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा हुई। 1646 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की परीक्षा में 26,073 छात्र पंजीकृत थे। 24,427 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 1646 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट का रसायन विज्ञान का पेपर देखकर परीक्षार्थी चकरा गए। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर अच्छा खासा कठिन था।कई समीकरण समझने और उसे हल करने में काफी वक्त लगा।
विज्ञापन






कठिन था रसायन विज्ञान का पेपर
- रसायन विज्ञान का पेपर कठिन था। समीकरणों को हल करने में दिक्कत आई। कुछेक प्रश्न तो ऐसे आ गए जो पढ़े ही नहीं थे। हालांकि कुछ सवाल अच्छे तरीके से किए। -भूमि गुप्ता, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन



अभिक्रिया व समीकरणों में आई दिक्कत
अभिक्रिया व समीकरणों को हल करने में अधिकांश छात्र उलझ गए। कुछ सवाल ऐसे भी थे जिन्हें पढ़ा भी नहीं था, लेकिन जो सवाल आते थे उनको अच्छे से हल किया है। समीकरण पांच नंबर के थे जिनको हल करने में काफी समय लग गया। -निशा कश्यप, छात्रा




डीआईओएस ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा जिले में 99 केंद्रों पर हुई। जिले में नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों पर पहुंचकर निगरानी कर रहे हैं। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए।




छात्रा की बिगड़ी हालत
उसावां। कस्बे के स्वामी धूम ऋषि इंटर काॅलेज के परीक्षा केंद्र पर सुबह की पाली में गृहविज्ञान हाईस्कूल का पेपर चल रहा था कि सत्यदेव विद्या पीठ इंटर काॅलेज की छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। देखकर कक्ष निरीक्षक ने इसकी जानकारी केंद्र व्यवस्थापक दाताराम गुप्ता को दी। सीएचसी उसावां से डॉ. पीयूष गौतम स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचे। उपचार के बाद छात्रा की हालत में सुधार हुआ तब उसने परीक्षा दी। संवाद

जीजीआईसी से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

जीजीआईसी से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

जीजीआईसी से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

जीजीआईसी से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed