{"_id":"67c365f6195630436206f84a","slug":"students-get-confused-with-maths-questions-badaun-news-c-123-1-sbly1035-135062-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गणित के सवालों में उलझे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गणित के सवालों में उलझे छात्र-छात्राएं
Sun, 02 Mar 2025 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
एसके कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
बदायूं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान शनिवार सुबह प्रथम पाली में गणित विषय के पेपर ने परीक्षार्थियों को उलझा दिया। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर लिखने में उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं हुई, लेकिन बाकी के सवालों को करने में छात्र-छात्राएं चकरा गए। कुछ का कहना था कि पेपर ठीक आया कुछ ने बताया कि कुछ सवाल कठिन थे।
जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल की गणित की परीक्षा प्रथम पाली में अपने निर्धारित समय पर शुरू हुई। परीक्षा देने के लिए केंद्र परिसरों में प्रवेश करते समय परीक्षार्थियों के चेहरों पर शिकन जरूर नजर आई, लेकिन परीक्षा देकर बाहर निकले तो अधिकतर के चेहरों पर संतुष्टि के भाव दिखे। परीक्षार्थियों के मुताबिक शुरू के 20 प्रश्न वस्तुनिष्ठ के थे। एक नंबर के प्रत्येक प्रश्न का उत्तर टिकमार्क करते समय उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं आई। इसके बाद दो- दो और चार- चार नंबर के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझा दिया।
- कुछेक सवालों को छोड़कर गणित का पूरा पेपर ठीक रहा। पिछले दिनों तैयारी की थी, उसी के अनुरूप सवाल थे। फिर भी उन्हें हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। - राहुल कुमार
विज्ञापन
- परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले पेपर को लेकर थोड़ी असहज महसूस कर रही थी, लेकिन प्रश्न पत्र देखा तो बहुत कुछ सामान्य लगा। चार- छह सवाल कठिन लगे लेकिन उनको हल कर दिया। बाकी के सवाल ठीक रहे।- दिव्या
- शुरू के वस्तुनिष्ठ प्रश्न बहुत ही सरल थे। इनके उत्तर पर सही का निशान लगाने के बाद आगे के प्रश्नों को पढ़ा तो उलझन महसूस हुई। कुछेक सवालों को ही दो बार पढ़कर हल करना पड़ा। पेपर थोड़ा कठिन था लेकिन सारे प्रश्न कर दिए। - आशीष
- गणित का पेपर अच्छा आया। प्रश्न सरल थे। सभी प्रश्न हल कर दिए। गणित के सवालों को लेकर खूब तैयारी की थी। इसलिए कोई दिक्कत नहीं हुई। - शिवम