फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Student who became 'One-Day SSP' dies of diarrhea.

Budaun News: एक दिन की एसएसपी बनने वाली छात्रा की डायरिया से मौत

Tue, 21 Apr 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Student who became 'One-Day SSP' dies of diarrhea.
छात्रा शैजी बी
कादरचौक। मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन की एसएसपी बनी रमजानपुर निवासी छात्रा शैजी बी (20) का सोमवार को निधन हो गया। डायरिया और उल्टी की शिकायत के बाद इलाज के लिए बदायूं ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। इस होनहार छात्रा की मौत से उसके परिवार में गहरा शोक छा गया है।
विज्ञापन

मुजीबुद्दीन उर्फ चुन्ने की बेटी शैजी बी को रविवार को अचानक डायरिया और उल्टी की शिकायत हुई थी। परिवार ने उसे पहले एक निजी चिकित्सक को दिखाया। सोमवार को उसकी हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए बदायूं ले जा रहे थे। बदायूं पहुंचने से पहले ही शैजी बी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। शैजी बी एक मेधावी छात्रा थी। गांव रमजानपुर में काफी लोकप्रिय थी। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


एक दिन की एसएसपी बनने का गौरव
शैजी बी ने पढ़ाई में हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उसकी प्रतिभा और लगन को देखते हुए ही उसे यह विशेष सम्मान मिला था। वर्ष 2024 में, तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने उसे एक दिन के लिए जिले की कमान सौंपी थी। यह मिशन शक्ति अभियान का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त करना था। शैजी बी ने इस अवसर पर पुलिस विभाग के कामकाज को करीब से देखा था।

छात्रा शैजी बी

छात्रा शैजी बी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed