फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   student returning from coaching attacked and miscreants fled leaving him dead

Budaun: कोचिंग से लौट रहे छात्र पर जानलेवा हमला, अधमरा छोड़कर भागे आरोपी; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 20 Nov 2025 11:06 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: विकास कुमार Updated Thu, 20 Nov 2025 11:06 PM IST
सार

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति कह रहा है कि जान से मार दो। हमला करने वालों में महिला पुरुष व युवक दिख रहे हैं। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को ललकारा इसके बाद छात्र को मरा जानकर भाग गए। 

विज्ञापन
student returning from coaching attacked and miscreants fled leaving him dead
छात्र को पीटते हमलावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बदायूं स्थित फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में रंजिश के चलते छात्र को घेरकर मंगलवार शाम को जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी उसे मरा समझकर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजन खून से लतपथ छात्र को थाने ले गए जहां से उसे इलाज के लिए भेजा गया। इस पूरे घटनाक्रम की किसी ने वीडियो बना ली और गुरुवार को उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो उसे बेरहमी से पीटते कुछ लोग नजर आ रह हैं। एक व्यक्ति कह रहा है जान से मार दो। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस की थोड़ी सी लापरवाही से ही बड़ी घटना हो जाती है। ऐसा ही एक मामला फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया का सामने आया है। यहां की रहने वाली मिथलेश कुमारी ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसकी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में उनके बेटे सुमित पर पहले भी हमला हो चुका है। शिकायती पत्र देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। बेटा मंगलवार की शाम छह बजे कोचिंग पढ़कर लौट रहा था। वह गांव के तिराहे पर पहुंचा तो गांव के ही पांच-छह लोगों ने उसे घेर लिया और जानलेवा कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति कह रहा है कि जान से मार दो। हमला करने वालों में महिला पुरुष व युवक दिख रहे हैं। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को ललकारा इसके बाद छात्र को मरा जानकर भाग गए। 

विज्ञापन

सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसे थाने ले गए। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही इलाज को अस्पताल  में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed