फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Student injured in pickup collision dies

Budaun News: पिकअप की टक्कर से घायल छात्र की मौत

Sat, 16 Sep 2023 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Student injured in pickup collision dies
मृतक छात्र आर्यांश का फाइल फोटो।
कादरचौक। ब्लॉक क्षेत्र के संविलियन स्कूल असरासी के सामने एक पिकअप की टक्कर से घायल छात्र आर्यांश की सैफई ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम असरासी निवासी आर्यांश (6) पुत्र अरविंद शाक्य संविलियन स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। वह बृहस्पतिवार दोपहर छुट्टी के बाद स्कूल से बाहर निकल रहा था। तभी सड़क पार करने के दौरान एक पिकअप की टक्कर लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया और अलीगढ़ से उसे सैफई भेज दिया गया लेकिन इस भागदौड़ के दौरान बालक को उपचार नहीं मिल सका। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। आर्यांश माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी छोटी बहन अंशिका है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed