फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Student Dies After Falling from Roof While Monkey Attacks In Budaun

Budaun News: बंदर ने किया हमला, बचने के लिए भागी छात्रा की छत से गिरकर मौत

Sat, 09 May 2026 04:38 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 09 May 2026 04:38 PM IST
सार

बदायूं जनपद के गांव रायपुर बुजुर्ग में शुक्रवार रात बंदर के हमले से बचकर भागी छात्रा छत से गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से छात्रा के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Student Dies After Falling from Roof While Monkey Attacks In Budaun
छात्रा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के बिल्सी क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसे में इंटर की छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बंदर के दौड़ाने पर घबराई छात्रा छत से नीचे गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन आनन-फानन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव रायपुर बुजुर्ग निवासी नेमचंद की 17 वर्षीय पुत्री राधा इंटरमीडिएट की छात्रा थी। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह घर की छत पर मौजूद थी। इसी दौरान अचानक एक बंदर उसके पीछे दौड़ पड़ा। बंदर से बचने के प्रयास में छात्रा घबरा गई और संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे जा गिरी। हादसे में उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


छात्रा के गिरते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजन और ग्रामीण गंभीर हालत में उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed