{"_id":"65299db5af22cc31dc005625","slug":"student-collapses-in-prayer-meeting-condition-critical-badaun-news-c-123-1-bdn1004-5980-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रार्थना सभा में गश खाकर गिरी छात्रा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रार्थना सभा में गश खाकर गिरी छात्रा, हालत गंभीर
Sat, 14 Oct 2023 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
उझानी अस्पताल में भर्ती छात्रा अंजली। संवाद
उझानी। हजरतगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान छात्रा अंजली अचानक गश खाकर गिर पड़ी। परिजनों ने सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
मामला शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अथइया निवासी सत्यपाल की 10 वर्षीय बेटी अंजली पड़ोसी गांव हजरतगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ती है। रोज की तरह वह स्कूल आई और प्रार्थना सभा में शामिल हुई। इस दौरान वह जमीन पर गिर पड़ी। यह देख अध्यापकों ने उसे उठाकर पानी पिलाया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर फोन कर उसके पिता सत्यपाल को स्कूल बुला लिया।
पिता एंबुलेंस से अंजली को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्साधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि छात्रा का अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। उसके सिर में इसी वजह से दर्द भी हो रहा था। अंजली को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।