फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Student-centric and interesting studies will start from the new session

Budaun News: नए सत्र से छात्र-केंद्रित और रोचक पढ़ाई की होगी शुरुआत

Fri, 03 Apr 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 03 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Student-centric and interesting studies will start from the new session
बदायूं। जिले के माध्यमिक स्कूलों में अब पढ़ाई का तरीका बदलने जा रहा है। नए शैक्षिक सत्र से छात्रों को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक और छात्र-केंद्रित शिक्षा देने की तैयारी की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस दिशा में एक विशेष प्रोजेक्ट के रूप में पहल शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों में इस नई व्यवस्था के तहत पढ़ाई को अधिक रोचक और समझने योग्य बनाया जाएगा। छात्रों को प्रोजेक्ट वर्क, प्रयोग, गतिविधियों और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से पढ़ाया जाएगा, ताकि वे विषयों को बेहतर तरीके से समझ सकें और उन्हें वास्तविक जीवन में भी लागू कर सकें।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग का मानना है कि पारंपरिक रटने वाली पढ़ाई के बजाय यदि छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान दिया जाए, तो उनकी सोचने-समझने की क्षमता विकसित होगी। इससे न केवल उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि वे आत्मनिर्भर और कुशल भी बन सकेंगे। इसके लिए शिक्षकों को भी विशेष रूप से तैयार किया जाएगा, ताकि वे नई पद्धति के अनुसार छात्रों को पढ़ा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षाओं में प्रयोगात्मक गतिविधियों, समूह चर्चा और नवाचार पर जोर दिया जाएगा। इस पहल से छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही यह व्यवस्था उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करेगी। डीआईओएस लालजी यादव ने बताया कि इस नई प्रणाली से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed