{"_id":"699f577a210edef91707d2c0","slug":"student-caught-writing-science-formulas-on-mask-badaun-news-c-123-1-bdn1036-158144-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मास्क पर लिखे विज्ञान के सूत्र, छात्रा पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मास्क पर लिखे विज्ञान के सूत्र, छात्रा पकड़ी गई
Thu, 26 Feb 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान बुधवार को जिले में नकल पर सख्ती के दावों के बीच एक मामला सामने आया। पहली पाली में आयोजित हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में एक छात्रा नकल लाने के प्रयास में पकड़ी गई। छात्रा ने विज्ञान के सूत्र अपने मास्क पर लिख रखे थे, लेकिन परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले की गई सघन तलाशी में उसकी यह कोशिश नाकाम हो गई।
यह मामला बिसौली क्षेत्र स्थित सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज का है। परीक्षा केंद्र के बाहर तैनात शिक्षकों और केंद्र व्यवस्थापक द्वारा अभ्यर्थियों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान छात्रा के मास्क पर लिखे गए विज्ञान के सूत्र नजर आए। मौके पर ही मास्क जब्त कर लिया गया और छात्रा को कड़ी हिदायत दी गई। परीक्षा की गंभीरता और छात्रा के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस संबंध में डीआईओएस लालजी यादव ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। बताया जिले में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है।