फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Strike of outsourced staff of government medical college continues in budaun

Budaun News: मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स स्टाफ की हड़ताल जारी, तीन महीने से नहीं मिला है मानदेय

Wed, 09 Oct 2024 04:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 04:01 PM IST
सार

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों का कहना है कि तीन महीने से उनको मानदेय नहीं मिला है। मंगलवार को प्राचार्य से मानदेय दिलाने की मांग की तो उन्होंने एक महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता की। 

विज्ञापन
Strike of outsourced staff of government medical college continues in budaun
मेडिकल कॉलेज में धरने पर बैठे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीन माह से मानदेय न मिलने से परेशान 250 आउटसोर्स कर्मचारी मंगलवार को प्रदर्शन कर हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों की मांग है कि महिला स्टाफ से अभद्रता करने वाले प्राचार्य को हटाया जाए। उनका मानदेय दिया जाए। हर माह मानदेय मिले। मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा। 

विज्ञापन


मामला मंगलवार उस समय बिगड़ गया जब प्राचार्य डॉ अरुण कुमार ने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी दी। उन पर महिला कर्मचारी के साथ धक्कामुक्की करने का आरोप भी लगा। इसके बाद कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। बाद में प्राचार्य बैकफुट पर आ गए लेकिन कर्मचारी वेतन न मिलने व प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। इसके लिए वह कई बार प्राचार्य से कह चुके थे। हर बार प्राचार्य आश्वासन दे देते रहे। आगामी दिनों में कई त्योहार हैं। ऐसे में मानदेय न मिलने पर कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ और प्राचार्य के धमकाने पर तीखी नोकझोंक हो गई थी। दूसरे दिन भी कर्मचारियों का धरना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed