फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Strict action may be taken against the factory owners after the investigation.

Budaun News: जांच के बाद हो सकती है फैक्टरी मालिकों पर कठोर कार्रवाई

Thu, 15 Jan 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Strict action may be taken against the factory owners after the investigation.
फैक्टरी के अंदर मेंथा ऑयल के ड्रम मौजूद, जांच करती कोतवाली पुलिस। संवाद
उझानी। आग लगने के बाद करीब आठ महीने पहले मेंथा ऑयल की फैक्टरी को बंद कर दिया गया था। नीलामी प्रक्रिया भी चल रही थी, लेकिन वहां मेंथा खरीद से लेकर अन्य काम संचालित हो रहे थे। इसका खुलासा जान गंवाने वालों के परिजनों ने किया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि मालिकों से गार्डों का इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ, लेकिन प्रशासन व राजनीति के दबाव में फैक्टरी संचालित होती रही। अब डीएम ने बनाई जांच कमेटी अगर निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट दे दे तो मालिकों पर कठोर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों का कहना है कि फैक्टरी शुरू से ही विवादों के घेरे में रही है। यहां बाहर के मजदूरों का जमकर शोषण हुआ, लेकिन किसी ने आवाज उठाने की हिम्मत तक नहीं की। अगर आग लगने वाली घटना को प्रशासन हल्के में नहीं लेता तो आज इस तरह की घटना इस तरह की लापरवाही से नहीं होता। बैंक इसकी नीलामी कराएगी। बताया जा रहा है कि नीलामी को रुकवाने को भी संचालकोंं की ओर से पहल की जार रही थी, लेकिन इससे पहले हादसा हो गया। अब अगर प्रशासन ऐसे मामले में कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करता है तो इस तरह की घटनाओं को नहीं रोका जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों की जीएसटी चोरी की आशंका
उझानी। फैक्टरी कागजों में बंद थी, लेकिन यहां हर रोज मेंथा ऑयल की करोड़ों की खरीद-फरोक्त होने की बात सामने आई है। आठ महीने में करोड़ों की जीएसटी चोरी की आशंका जताई जा रही है। जीएसटी अधिकारी राज पंत का कहना है कि इस मामले की जांच होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जब फैक्टरी को नीलामी प्रक्रिया में दिखा दिया गया होगा तो उस पर जीएसटी का ध्यान ही नहीं रहा होगा। अगर बंद फैक्टरी में कारोबार किया जा रहा था तो जीएसटी चोरी तो की ही गई होगी। संवाद


पुलिस ने फैक्टरी में पहुंचकर की जांच
इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने बताया कि दर्ज मुकदमे की जांच की जा रही है। इसी को लेकर पुलिस की टीम फैक्टरी गई थी। जहां जांच पड़ताल कर तथ्यों को जुटाया गया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विवेचना शुरू कर दी गई है।



फैक्टरी के सीसी कैमरे किए चेक
पुलिस टीम ने फैक्टरी में लगे सीसी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। बुधवार को करीब तीन घंटे तक पुलिस की टीम फैक्टरी में डेरा जमाए रही। सीओ उझानी देवेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में सीसी कैमरों से लेकर तीनों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवाई जा रही है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है जिससे सभी तथ्यों पर गहनता से जांच पूरी हो सके। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद भी बहुत से तथ्य ऐसे हैं जिनपर पुलिस काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed