फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stray cattle have become a problem for farmers, BKU submitted a memorandum

Budaun News: किसानों के लिए मुसीबत बने छुट्टा गोवंश, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 27 Jun 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Stray cattle have become a problem for farmers, BKU submitted a memorandum
बिल्सी नायब तहसीलदार मोहित राठी को ज्ञापन देते भाकियू के पदाधिकारी। स्रोत संगठन - फोटो : mathura
बिल्सी। भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष बब्लेश सिंह राठौर के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने किसानों की कई समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार मोहित कुमार राठी को सौंपा। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षो से क्षेत्र में छुट्टा गोवंश की समस्या बढ़ गई है। यह किसानों के लिए मुसीबत है।
विज्ञापन

रात-रातभर किसानों को फसलों की रखवाली के लिए खेतों पर रहना पड़ता है। कभी-कभी यह गोवंश किसानों पर हमलावर भी हो जाते है। क्षेत्र के कई किसान इनके हमले से घायल हो चुके है। इतना ही नहीं इनकी संख्या इतनी अधिक हो गई कि किसानों की खेतों में खड़ी फसलों को एक ही रात में चट कर जाते हैं। उन्होंने छुट्टा गोवंशों को शीघ्र गोशालाओं में बंद जाने की मांग की। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, मोहित सिंह, संजीव सिंह, कुंवरपाल सिंह, नेपाल सिंह, हरिओम शाक्य, गिर्राज सिंह, विनोद कुमार शर्मा, इकरार अब्बासी, महेश चंद्र आर्य, सुबोध शर्मा, विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed