{"_id":"68546a872a7708794f0c3ff4","slug":"stoves-were-not-lit-in-the-houses-family-members-kept-crying-remembering-their-loved-ones-with-sobs-badaun-news-c-123-1-akb1003-141457-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घरों में नहीं जले चूल्हे, सिसकियों से अपनों को याद कर बिलखते रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घरों में नहीं जले चूल्हे, सिसकियों से अपनों को याद कर बिलखते रहे परिजन
विज्ञापन
सहसवान के गांव चमरपुरा में मृतकों के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करते पूर्व मंत्री आबिद रजा।
- फोटो : घर में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते फायर ब्रिगेड कर्मचारी।
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव हमूपुर चमरपुरा और खैरपुर वल्ली में मृतक तंजील अहमद व जुबैर के घर बृहस्पतिवार को मातमी सन्नाटा पसरा रहा। मृतकों के परिजन उनकी एक-एक बात को याद कर आंसू बहा रहे हैं। घर पहुंचने वाले रिश्तेदार और ग्रामीण उन्हें ढांढस बंधाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हमूपुर चमरपुरा निवासी तंजील अहमद, पत्नी निदा, बहन मोमिना, बहनोई जुबैर और भांजे जैनुल के साथ बुधवार तड़के कार से दिल्ली जा रहे थे। पिछले दिनों वह अपने चाचा अलीम की शादी में गांव आते थे। दिल्ली जाते समय बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा कर पलट गई। उसी दौरान कार में आग लग गई। भीषण आग में पांचों की मौत हो गई। कार में सवार तंजील की बहन गुलनाज बच गई।
बुधवार शाम को पांचों शवों को गांव के पास कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया। बृहस्पतिवार को भी लोगों का तांता जुटा रहा। जहां तंजील अहमद का परिवार उन्हें, उनकी बहन और पत्नी को याद कर रहे हैं तो वहीं जुबैर के परिजन उन्हें, उनकी पत्नी मोमिना और मासूम जैनुल को याद करके आंसू बहा रहे हैं। आस पड़ोस के घरों में दूसरे दिन भी चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन
--
फोटो-33
मृतकों के घर पहुंचे पूर्व मंत्री
पांच लोगों की कार दुर्घटना में मृत्यु के बाद सपा के पूर्व मंत्री आबिद रजा ने सहसवान चमरपुरा व खैरपुर बल्ली पहुंचकर हादसे में मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने ने कहा इस दुःख की घड़ी में हम आपके साथ हैं। अल्लाह से दुआ है कि मृतकों के परिवार को सब्र अता फरमाएं, हादसे में मरने वालों को अल्लाह ताला जन्नत में आला मकाम अता फरमाएं।