{"_id":"6a077dfba82a71ae71031abf","slug":"storm-turns-fatal-young-man-dies-after-falling-from-roof-badaun-news-c-123-1-sbly1006-163942-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आंधी बनी काल, छत से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आंधी बनी काल, छत से गिरकर युवक की मौत
Sat, 16 May 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 16 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव टिटौली में दो दिन पहले आई तेज आंधी एक परिवार के लिए काल बन गई। आंधी के दौरान छत से गिरकर घायल हुए युवक ने उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की रात दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है, वहीं तहसील प्रशासन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी 40 वर्षीय नवल सिंह पुत्र नत्थूलाल बुधवार रात अपने घर की छत पर सो रहे थे। देर रात अचानक तेज आंधी आने पर वह छत से नीचे उतरने लगे। इसी दौरान तेज हवा के झोंके से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।
परिजनों ने घायल नवल सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर बनी रही। बृहस्पतिवार की रात उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी संतोष कुमारी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को भी दी, जिस पर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।