{"_id":"619d4597aa9826087b0628da","slug":"stopped-the-salary-of-five-cdpos-who-failed-to-feed-malnourished-children-badaun-news-bly4671025115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषित बच्चों के पोषण में फेल पांच सीडीपीओ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषित बच्चों के पोषण में फेल पांच सीडीपीओ का वेतन रोका
विज्ञापन
बदायूं। डीएम दीपा रंजन व सीडीओ ऋषिराज ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में पोषण अभियान में कंवर्जन्स प्लान के तहत जिला स्तरीय बैठक की। इसमें ब्लॉक इस्लामनगर, दातागंज, समरेर, उसावां व दहगवां के सीडीपीओ ने पिछले माह कोई भी अति कुपोषित बच्चा पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती नहीं कराया। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने लापरवाह सीडीपीओ के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
निर्देश दिए हैं कि गोद लिए गांव का नामित नोडल अधिकारी नियमित रूप से भ्रमण कर कार्रवाई करते रहें। इसके अलावा शासकीय योजनाओं का लाभ भी दिलाएं। खराब स्थिति वाली सीडीपीओ की फटकार लगाते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि कार्य में जल्द से जल्द सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। डीएम ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कोविड के टीकाकरण में लापरवाही करने वाली एएनएम पर नाराजगी जताई और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्दश दिए। संवाद