{"_id":"686d6dc51479f2e7b40fb4b6","slug":"stopped-the-broken-electric-pole-by-tying-it-to-a-tree-badaun-news-c-123-1-sbly1035-142673-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिजली के टूटे खंभे को पेड़ से बांधकर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिजली के टूटे खंभे को पेड़ से बांधकर रोका
विज्ञापन
उझानी में रस्सा बांध कर रोक गया बिजली का खंभा। संवाद
उझानी। स्टेशन रोड पर मिल कंपाउंड मोड़ के पास टूटे खंभे को दुकानदारों ने पेड़ से बांधकर रोक लिया है। बिजली निगम के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन उसे ठीक नहीं किया गया है।
पूर्व मंत्री प्रमिला भदवार मेहरा की कोठी के सामने करीब दो सप्ताह पहले बिजली का खंभा टूट गया। क्षेत्र के लोगों ने उपकेंद्र को अवगत कराया। फिर भी उसे ठीक नहीं किया गया। पूर्व मंत्री के निजी सचिव हरदयाल गौतम ने बताया कि दुकानदार खंभे को रस्सी से नहीं बांधते तो वह राहगीरों या फिर किसी वाहन पर गिरता। इससे बिजली सप्लाई भी ठप हो जाती।
-- -- --
केबल लटकी तो बल्लियों का मिला सहारा
कस्बे के श्रीनारायणगंज, गंजशहीदा, नझियाई, गौतमपुरी, अहीरटोला और बहादुरगंज की नई बस्तियों में बिजली सप्लाई व्यवस्था को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। मिल कंपाउंड के शरद सक्सेना ने बताया कि करीब दो- तीन महीना पहले मिल कंपाउंड को बसोमा रोड को जोड़ने वाली सड़क पर केबल लटक गई। काफी दूर तक कोई खंभा भी नहीं है। सप्लाई बाधित नहीं हो, इसलिए उपभोक्ताओं ने लकड़ी की बल्ली गाड़कर केबल को गिरने से रोका। इसी तरह रामलीला मैदान के पास गली में केबल लटक गई है।