फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stoppage fixed but direct train service for Delhi-Lucknow could not start

Budaun News: स्टॉपेज तय लेकिन शुरू नहीं हो सकी दिल्ली-लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन सेवा

Mon, 01 Apr 2024 07:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
Stoppage fixed but direct train service for Delhi-Lucknow could not start
उझानी। कासगंज- बरेली रेलवे ट्रैक पर कासगंज से बदायूं होकर लखनऊ और दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा परवान नहीं चढ़ पाई है। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा से लेकर सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने प्रस्ताव भेजे तो रेलवे के अफसरों ने दो कदम आगे बढ़कर तेजी दिखाई। रूट चार्ट से लेकर स्टॉपेज और समय सारणी भी घोषित कर दी गई, पर सफर की शुरूआत नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

इसके लिए सबसे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कवायद शुरू की थी। उन्होंने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को चिट्ठी भी सौंप दी थी। फिर सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने प्रस्ताव भेजा। कहा गया था कि बदायूं से दिल्ली और लखनऊ को लिए सीधा नेटवर्क नहीं होने से लोगों को दिक्कत होती है। कार्रवाई आगे बढ़ी तो रेलवे के गोरखपुर मुख्यालय की ओर से इसे लेकर रिपोर्ट मांग ली गई। रेलवे ने कासगंज से बनारस तक लखनऊ के रास्ते वाया अयोध्या होकर एक जोड़ी ट्रेन के लिए संभावित समय सारणी भी जारी कर दी गई थी। कासगंज-दिल्ली रूट पर सप्ताह में चार बार संचालन के लिए जो ट्रेन चलनी थी, वह भी उझानी, बदायूं और बरेली के रास्ते गाजियाबाद होकर दिल्ली पहुंचती। इसकी भी संभावित समय सारणी जारी हुई थी।
विज्ञापन

चूंकि कासगंज में रेलवे की पिट लाइन और रेल कोच डिपो है, सो नई ट्रेनों के संचालन को संसाधन जुटाने में रेलवे को मशक्कत भी नहीं करनी पड़ती। इज्जतनगर डिवीजन के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक संदीप शर्मा ने उस वक्त कहा भी था कि कासगंज में सभी व्यवस्थाएं हैं। दरअसल, बदायूं जिले में खासकर बदायूं शहर और उझानी ऐसे दो स्टेशन हैं, जहां से जिले के तमाम लोग लखनऊ और दिल्ली आते-जाते हैं। जिले के व्यापारियों का खासकर दिल्ली से सीधा ताल्लुक रहता है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी इस हकीकत से वाकिफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
इन स्टॉपेज के साथ जारी हुई थी ट्रेन की समयसारणी
- कासगंज-लखनऊ एक्सप्रेस कासगंज से बदायूं, बरेली होकर अयोध्या धाम तक 736 किलोमीटर का सफर तय करती। अप और डाउन में इसके स्टॉपेज कासगंज से चलकर सोरों, उझानी, बदायूं, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, भेजीपुरा, पीलीभीत, बीसलपुर, शहजहांपुर, लखनऊ, अकबरपुर और जौनपुर में रूक कर बनारस पहुंचती। वापसी में भी यही स्टॉपेज रहते।
कासगंज-दिल्ली एक्सप्रेस कासगंज से चलकर सोरों, उझानी, बदायूं, रामगंगा, बरेली जंक्शन, मुरादाबाद, गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली पहुंचती। 360 किलोमीटर के सफर में वापसी के दौरान यही ट्रेन इन्हीं स्टेशन पर भी रूकती।

------------------

- कासगंज से लखनऊ के रास्ते बनारस और कासगंज से वाया मुरादाबाद दिल्ली तक सीधी ट्रेन के संचालन का प्रस्ताव गोरखपुर मुख्यालय को भेजा जा चुका है। संचालन कब शुरू होगा, इसे लेकर कोई आदेश नहीं आया है।- चंद्रभूषण प्रसाद, अधीक्षक, घटपुरी स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed