फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stones pelted on policemen video goes viral in Budaun

Budaun News: भाइयों के झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर पथराव, वीडियो वायरल

Fri, 25 Apr 2025 06:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 06:20 PM IST
सार

बदायूं जिले में पुलिस पर पथराव का वीडियो वायरल हुआ है। घटना फैजगंज बेहटा थानाक्षेत्र के अजीतपुर गांव की है। यहां झगड़े की सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे थे, तभी आरोपी ने उन पर पथराव कर दिया। 

विज्ञापन
Stones pelted on policemen video goes viral in Budaun
युवक ने किया पुलिस पर पथराव - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपने भाई को तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को छत से नीचे उतरने को कहा तो उसने गाली-गलौज के साथ पथराव कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


गांव अजीतपुर में दो भाइयों में बंटवारे का विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक सप्ताह पहले थाना पुलिस को शिकायती पत्र भी दिए थे। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। शुक्रवार को एक भाई ने तमंचा लहराते हुए दूसरे भाई को जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने डायल 112 को फोन करके मौके पर पुलिस को बुला लिया। 
विज्ञापन


पुलिस को देख आरोपी भाई अपने मकान की छत पर चढ़ गया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए पुलिसकर्मी पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान किसी तरह पुलिसकर्मी छत पर चढ़े और युवक को लेकर नीचे आ गए। इस दौरान युवक ने पुलिसकर्मियों के सामने गाली-गलौज भी की। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह युवक को शांत करा दिया। इसके बाद वह वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजगंज बेहटा के थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी के साथ पथराव और गाली गलौज का मामला मेरी जानकारी में नहीं है। दोनों भाइयों के बीच आपसी विवाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed