फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stone pelting on policemen, video goes viral

Budaun News: पुलिसकर्मियों पर पथराव, वीडियो वायरल

Sat, 26 Apr 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on policemen, video goes viral
आसफपुर। दो भाइयों के बीच हो रही लड़ाई के बीच पुलिस पहुंची तो उन पर भी एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस कर्मियों पर हो रहे पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थानाक्षेत्र के गांव ग्राम अजीतपुर में दो भाइयों के बीच बंटवारे का विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक सप्ताह पहले थाने में शिकायती पत्र भी दिए थे। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। शुक्रवार को एक भाई ने तमंचा लहराते हुए दूसरे को जान से मारने की धमकी दी। दूसरे ने डायल 112 को फोन किया। मौके पर पुलिस पुलिस पहुंची। इस पर एक भाई अपने मकान की छत पर चढ़ गया। वह गाली-गलौज करते हुए पुलिस कर्मी पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान किसी तरह पुलिसकर्मी छत पर चढ़े और युवक को लेकर नीचे आ गए। युवक ने पुलिसकर्मियों के सामने गाली-गलौज भी की। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे शांत करा दिया। इसके बाद वह चले गए।
विज्ञापन

- पुलिसकर्मी के साथ पथराव और गाली गलौज का मामला मेरी जानकारी में नहीं है। दोनों भाइयों के बीच आपसी विवाद है। - रामेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष, फैजगंज बेहटा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed