फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stone-pelting and six rounds of gunfire between two groups following a scuffle on the way.

Budaun News: रास्ते में मारपीट के बाद दो पक्षों में पथराव, छह राउंड फायरिंग

Sun, 28 Jun 2026 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Stone-pelting and six rounds of gunfire between two groups following a scuffle on the way.
जरीफनगर। गांव रफतपुर मोरू में शनिवार शाम पुरानी रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। छह राउंड गोलियां भी चलीं। महिला सहित दो लोग घायल हुए हैं। पथराव के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। लाइसेंसी बंदूक से गोलियां चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी बंदूक भी जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी नरेशपाल का भतीजा किशनपाल गांव के ही राहुल की बाइक से शनिवार शाम सहसवान जा रहा था। रास्ते में सरसोता के पास श्रीपाल के लड़के ने दो अन्य की मदद से किशनपाल को बाइक से उतार लिया। आरोप है कि किशनपाल के साथ मारपीट की गई। इस दौरान राहुल को वहां से भगा दिया। इस बात की जानकारी बाइक चलाने वाले राहुल ने गांव में आकर दी।
विज्ञापन

इसके बाद किशनपाल के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि नरेशपाल पक्ष ने दूसरे पक्ष श्रीपाल के घर जाकर गाली-गालौज करते हुए हमला कर दिया। श्रीपाल के बेटे राकेश के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची रामविलास की पत्नी राजवती के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि नरेशपाल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से करीब छह राउंड फायरिंग की। इसके बाद गांव में तनाव का माहौल बना है। पुलिस ने श्रीपाल की तहरीर पर नरेशपाल, धीरेंद्र, रामौतार, महीपाल और अरविंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने नरेशपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नरेशपाल की बंदूक का लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


मामला संज्ञान में आने के बाद सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में तथ्य सामने आने के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी। - अशोक कुमार सिंह, सीओ, सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed