फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sticks and batons were used in a land dispute, leaving more than 12 injured.

Budaun News: भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, 12 से अधिक घायल

Wed, 24 Dec 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sticks and batons were used in a land dispute, leaving more than 12 injured.
मारपीट में घायल-जितेंद्र, दिनेश, शोदान
दहगवां। थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव मदारपुर में मंगलवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। हिंसक संघर्ष में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी घायल हुईं। मारपीट में दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस की मदद से दहगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव मदारपुर में जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था, जो मंगलवार को अचानक हिंसक रूप ले बैठा। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से हमला शुरू हो गया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

घटना में एक पक्ष दाताराम के पक्ष से दिनेश, रामवीर, जितेंद्र, जीतपाल, श्रीराम, शकुंतला, अनितेश, शोदान, मनवीर, भूरे, मुनीश, रामरतन, विमला, दाताराम और श्यामवीर सहित कई लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष हेमपाल की ओर से नरेंद्र, प्रमोद, सोरन सिंह, अशोक, प्रमोद, पुष्पेंद्र, रामखिलाड़ी, भोले सहित अन्य लोग चोटिल हुए हैं। सूचना मिलते ही थाना जरीफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को उपचार के लिए दहगवां सीएचसी भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिलहरी में हुई मारपीट में 10 घायल
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलहरी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल 10 लोग घायल हो गए।
पहले पक्ष के ब्रजेश कुमार ने बताया कि उनका खेत गांव के ही रकबे में स्थित है, जिसके बराबर से चकरोड गुजरता है। आरोप है कि विपक्षी चकरोड को काटकर उस पर कब्जा कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वीर सिंह द्वारा गाली-गलौज किए जाने के बाद मामला और बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी चकरोड पर बल्ले लगाने पहुंच गए। सूचना मिलने पर ब्रजेश कुमार अपने परिजनों दिनेश, संजू, मुनीश, मुनेन्द्र, उमेश और गायत्री के साथ मौके पर पहुंचे, जहां आरोपियों ने लाठी-डंडों और फावड़ों से हमला कर सभी को घायल कर दिया। इस संबंध में ब्रजेश कुमार ने उल्फत, राजपाल, दिनेश, सूरज, दुर्वेश, डीपी, पुष्पेंद्र, रामनरेश, हरेंद्र, शिशुपाल, वीर सिंह, धीरेंद्र, श्यामू, अजयपाल, ओमकार और आरक्षण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं दूसरे पक्ष के उल्फत सिंह का कहना है कि सुबह करीब आठ बजे उनका पुत्र रामनरेश खेत पर काम कर रहा था, तभी आरोपी वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। जानकारी मिलने पर वह स्वयं तथा उनके पक्ष के राजपाल, सूरजपाल और धीर सिंह मौके पर पहुंचे, जहां आरोपियों ने लाठी-डंडों और फावड़ों से हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। उल्फत सिंह ने उमेशपाल, दिनेशपाल, मुनीश, राजेश, संजू, मुनेन्द्र, ब्रजेश और उरमान सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed