फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Step mother accused of killing her son by poisoning him

Budaun News: सौतेली मां पर बेटे को जहर देकर मारने का आरोप

Sun, 04 Feb 2024 03:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 04 Feb 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Step mother accused of killing her son by poisoning him
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव भुसाया में 25 वर्षीय हुकुम सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने हुकुम सिंह की सौतेली मां पर खाने में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हुकुम सिंह के पिता बदन सिंह ने बताया कि 10 वर्ष पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। तब हुकम सिंह 15 साल का था। वह जन्म से ही गूंगा-बहरा था। इसके बाद उसकी देखरेख के लिए उन्होंने दूसरी शादी कर ली। पत्नी अपने साथ चार बच्चे लेकर आई थी। वह शादी के बाद से ही बेटे हुकम सिंह से सौतेला व्यवहार करने लगी। आए दिन उसके साथ मारपीट करती थी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को हुकुम सिंह की सौतेली मां ने उसके खाने में जहर मिला दिया। इससे हुकुम सिंह की हालत बिगड़ गई। वह उसे डॉक्टर के यहां लेकर गए। डॉक्टर ने हुकुम सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने हुकम सिंह के शव का पंचनामा भरकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed