{"_id":"575c22ea4f1c1b8c1b9c55d6","slug":"stentorian-voice-of-commercial-interests","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी हित की आवाज हो बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी हित की आवाज हो बुलंद
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने शनिवार को यहां पहुंच कर व्यापारियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने व्यापारियों से अहम मुद्दों पर भी बात की। कहा कि संगठन को शक्ति प्रदान करके व्यापारियों के हित की आवाज बुलंद की जाए।
जिला संरक्षक पुरुषोत्तम दास वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर अग्रवाल ने संगठन से जुड़े व्यापारियों से कहा कि व्यापारिक हित को ध्यान में रखकर आपसी एकजुटता प्रदर्शित की जाए। संगठन को शक्ति प्रदान किए जाने से ही व्यापारी अपनी समस्याओं को मजबूती के साथ उठाने में सफल हो पाएंगे। उन्होंने व्यापारियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। कहा कि समस्याओं का समाधान कराने के लिए व्यापार मंडल के नेता विभागीय अफसरों के सामने आवाज बुलंद करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ पहुंचे प्रांतीय पदाधिकारियों में मुकुल अग्रवाल, एसके सक्सेना और जीआर अग्रवाल ने सदस्यता अभियान चलाने और सुझावों का एक-दूसरे के साथ आदान-प्रदान करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कई अन्य मुद्दों पर भी आपस में बैठकर चर्चा की। इस मौके पर गिरीश वार्ष्णेय, अजय कुमार अग्रवाल, राजकुमार मिश्रा, पारसमणि वार्ष्णेय, प्रजीत वार्ष्णेय, उदित वार्ष्णेय, अब्दुल वारिस, अनुभव सक्सेना, सुवीत वार्ष्णेय, समीउद्दीन, अंकित गुप्ता, नियाज अहमद, रमन छाबड़ा, राजू वर्मा, निकुंज बब्बर, विशाल राठी आदि मौजूद रहे।