फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Statements recorded from the three suspended police personnel

Budaun News: निलंबित तीनों पुलिसकर्मियों के दर्ज किए गए बयान

Fri, 02 Oct 2026 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Statements recorded from the three suspended police personnel
बदायूं। पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही आरती की गणना मेजर, गणना मुंशी से सांठगांठ होने के चलते नौ महीने तक ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के मामले में विभागीय जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है।
विज्ञापन

प्रकरण में निलंबित महिला सिपाही आरती के साथ निलंबित गणना मेजर विजय तोमर और गणना मुंशी अनुज, राजेश के बयान एसपी ग्रामीण ने दर्ज किए हैं। बयान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जांच रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को सौंपी जाएगी। इसके बाद विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

महिला सिपाही आरती के करीब नौ माह तक ड्यूटी से गैरहाजिर रहने की शिकायत एक्स पर होने के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने उसे निलंबित कर दिया था। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस लाइन में तैनात गणना मेजर विजय तोमर, गणना मुंशी अनुज और राजेश की भूमिका भी सामने आई थी। इन पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से महिला सिपाही की लंबे समय तक गैरहाजिरी के बावजूद ड्यूटी संबंधी कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तीनों को भी निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान संबंधित अभिलेखों और ड्यूटी से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल के साथ निलंबित महिला सिपाही आरती समेत तीनों निलंबित पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
विभागीय जांच में यदि किसी अन्य पुलिसकर्मी या अधिकारी की भूमिका सामने आती है तो उसे भी जांच रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed