फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   State Women Commission member heard the complaints of women

Budaun News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं महिलाओं की शिकायतें

Wed, 13 Nov 2024 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
State Women Commission member heard the complaints of women
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में महिलाओं की समस्याएं सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन। स्रोत
बदायूं। राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। महिलाओं की समस्याओं में भूमि विवाद के अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा, पॉक्सो से संबंधित सात शिकायती पत्र जनसुनवाई के तहत मिले। समस्याएं सुनकर निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
विज्ञापन

सदस्य राज्य महिला आयोग संगीता जैन ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर समय उनके साथ खड़ा है।
विज्ञापन


जन सुनवाई के बाद संगीता जैन ने प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए बालक व बालिकाओं से बातचीत करके विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां सब ठीक मिला। महिला चिकित्सालय में बुधवार को जन्मी कन्याओं को बेबी किट वितरण कर कन्या जन्म उत्सव की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खण्ड जगत के पडौऊआ में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं का गोदभराई कराई गई। जिला कारागार में महिला बैरक में महिला बंदियों से वार्ता कर उनका हालचाल लिया। महिलाओं को फल बांटे। इस मौके पर उप जिलाधिकारी न्यायिक नोडल अधिकारी कल्पना जायसवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला परियोजना अधिकारी विशेष शर्मा, जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed