फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   State Handball Three players will play

राज्य स्तरीय हैंडबाल  खेलेंगे तीन खिलाड़ी

Fri, 30 Sep 2016 11:45 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
State Handball Three players will play
राज्य स्तरीय हैंडबाल  खेलेंगे तीन खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
मंडलीय स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को भेंट किए स्मृति चिह्न
विज्ञापन

पिछले दिनों मंडलीय स्तर पर हुई हैंडबॉल प्रतियोगिता में विमला हरिभगवान अग्रवाल इंटर कॉलेज के तीन खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। खिलाड़ी अजीम सैफी, विकास मिश्रा और रूपा तोमर का चयन प्रदेश स्तर पर खेलने के लिए हो गया। तीनों खिलाड़ी तीन अक्तूबर को फैजाबाद में होने वाले मैच में प्रतिनिधित्व करेंगे।
विमला हरिभगवान इंटर कॉलेज के 10 छात्र और छात्रा खिलाड़ियों मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता से पहले जिला स्तर पर दातागंज के गनगोला में हिस्सा लिया था। अजीम सैफी, विकास मिश्रा ओर रूपा तोमर का जिले में भी प्रदर्शन शानदार रहा था। बाद में तीनों को मंडलीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाने का मौका मिला। मंडलीय स्तर पर भी रूपा समेत तीनों खिलाड़ियों ने कॉलेज समेत जिले का नाम रोशन किया। प्रदेश की टीम में चयन के बाद कॉलेज पहुंचे तीनों खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न भेंट कर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेशचंद्र गुप्ता ने बताया कि फैजाबाद में तीन अक्तूबर को प्रदेश स्तरीय हैंडबाल मैच होगा। अजीम, विकास और रूपा के साथ पीटीआई राहुल यादव और आकांक्षा शर्मा भी मौजूद रहेंगे। प्रबंधक संजीव अग्रवाल ने चयनित खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। बताया- उन्हें उम्मीद है कि अजीम, विकास और रूपा प्रदेश स्तर पर भी कॉलेज का नाम बुलंद करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed