फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Starting pitcher after getting famous Gungeshah Fair

ठिलिया उठने के बाद प्रसिद्ध गूंगेशाह मेला शुरू

Sun, 15 Jan 2017 11:18 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Starting pitcher after getting famous Gungeshah Fair
ठिलिया उठने के बाद प्रसिद्ध गूंगेशाह मेला शुरू - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मेला में पहले दिन आकर्षण का केंद्र रही घुड़ दौड़
दूर-दराज से पहुंचे व्यापारियों ने दुकानें सजाईं

 क्षेत्र के प्रसिद्ध हजरत गूंगेशाह के मेला का रविवार को ठेलिया (गागर) उठने के साथ शुभारंभ हो गया। मेला इंचार्ज राजीव राठी ने फीता काटकर मेला का शुभारंभ किया। पहले दिन घुड़दौड़ का आयोजन किया गया। एक महीने तक चलने वाले गूंगेशाह के मेला में दूर दराज से दुकानदार और खेल तमाशे पहुंच गए हैं। गूंगेशाह वक्फ मेला कमेटी की ओर से इस बार पहले के मुकाबले ज्यादा व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस इंतजाम भी सख्त हैं।
कादरचौक के गांव रमजानपुर में सैकड़ों साल से हजरत गूंगेशाह के मेला का आयोजन होता है। एक महीने तक चलने वाले इस मेला में यूपी के साथ हरियाणा और राजस्थान से भी व्यापारी खरीद फरोख्त के लिए पहुंचते हैं। लोगों के मनोरंजन के लिए झूले और खेल-तमाशे भी यहां आते हैं। रविवार को रमजानपुर की बड़ी मस्जिद से ठिलिया (गागर) को उठाकर सज्जादानशीन रज्जूशाह ने हजरत गूंगेशाह की मजार पर पहुुंचाई। इसके बाद यहां कब्बाली का आयोजन किया गया। इलाके में हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीत इस मेला में पहले दिन भारी संख्या में लोग पहुंचे। गूंगेशाह की मजार पर चादरपोशी की।
विज्ञापन

--------
आकर्षण का केंद्र रही घुड़ दौड़
कादरचौक। पहले दिन मेला में घुड दौड़ा आकर्षण का केंद्र रही। घुड़ दौड़ देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचे। मेला स्थल पर अपने घोड़ों को लेकर पहुंचे लोगों ने पहले घोड़ों को सजाया। बाद में घुड़ दौड़ में हिस्सा लिया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मेला में मीना बाजार भी हुआ गुलजार
कादरचौक। हजरत गूंगेशाह के मेला में सजा मीना बाजार पहले दिन से ही गुलजार हो गया। क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं खरीददारी को पहुंचीं। बच्चों के खेल-तमाशों के साथ झूलों का आनंद लिया। खजला, जलेबी की भी खूब बिक्री हुई। मेला कमेटी अध्यक्ष सलमान उर्फ चांद मियां ने बताया कि मेला में आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। मेला इंचार्ज राजीव राठी के मुताबिक मेला में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।फोटो- 16, 17, 18

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed