{"_id":"666dc124664efce06e0923c0","slug":"ssp-took-action-against-three-policemen-in-badaun-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शेखूपुर चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, कई थानों में फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शेखूपुर चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, कई थानों में फेरबदल
Sat, 15 Jun 2024 09:58 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Jun 2024 09:58 PM IST
सार
बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने शनिवार को कई थानों में फेरबदल किया। वहीं शेखूपुर चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने शनिवार को कई थानों में फेरबदल किया। वहीं शेखूपुर चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने मूसाझाग में तैनात इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह को वजीरगंज थाने में अपराध निरीक्षक बनाया है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर कृष्ण सिंह राणा को क्राइम ब्रांच भेजा है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की शेखूपुर चौकी इंचार्ज राजीव चौहान को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दातागंज कोतवाली में तैनात एसआई रामपाल सिंह को शेखूपुर चौकी का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
कछला चौकी प्रभारी हरवीर सिंह को बिल्सी थाने भेजा गया है जबकि जरीफनगर थाने में तैनात एसआई देवेंद्र सिंह को कछला चौकी इंचार्ज बनाया गया है। इधर सहसवान में तैनात एसआई सुशील कुमार को रोडवेज चौकी प्रभारी बनाया गया है जबकि रोडवेज चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह को जरीफनगर भेजा गया है।
विज्ञापन
एसआई प्रमोद कुमार उसावां, एसआई जाकिर अली को वजीरगंज और पुलिस लाइन में तैनात एसआई जाहिद हुसैन को मूसाझाग भेजा गया है। मुजरिया थाने में तैनात सिपाही जयमोहन को फैजगंज बेहटा थाना भेजा है। इधर मूसाझाग में तैनात सिपाही प्रमोद कुमार और जियाउर रहमान को लाइन हाजिर कर दिया गया है।