फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SSP suspended three policemen in budaun

Budaun News: आत्मदाह की कोशिश के मामले में बड़ी कार्रवाई, एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Thu, 02 Jan 2025 12:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Jan 2025 12:46 PM IST
सार

बदायूं में एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। ये तीनों गणना मुंशी के पद पर तैनात थे। युवक के आत्मदाह की कोशिश के मामले में यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
SSP suspended three policemen in budaun
एसएसपी कार्यालय बदायूं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में एसएसपी कार्यालय परिसर में युवक द्वारा खुद को आग लगाने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। तीनों पुलिसकर्मी गणना मुंशी के पद पर तैनात थे। इन्होंने एसएसपी कार्यालय पर बुधवार को पुलिसकर्मियों की ड्यूटी नहीं लगाई थी।

विज्ञापन


बुधवार को दोपहर नई सराय निवासी गुलफाम ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर खुद को आग लगा ली थी। जिससे वह 60 फीसदी से ज्यादा झुलस गया। उसका उपचार बरेली के अस्पताल में चल रहा है। घटना में पुलिस की लापरवाही सामने आई। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की नहीं लगाई थी ड्यूटी 
बताया गया है कि एसएसपी कार्यालय पर पुलिस लाइन से प्रत्येक दिन अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगती है लेकिन बुधवार को कार्यालय पर ड्यूटी नहीं लगाई गई। इसके पीछे वजह मानी जा रही है कि कुंभ मेले में पुलिसकर्मियों के जाने के कारण लाइन में पुलिसकर्मियों की तैनाती कम रह गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


UP: बदायूं में एसएसपी दफ्तर के सामने खुद को आग लगाने वाले युवक का वीडियो, तड़पते हुए ये बोला

पुलिसकर्मियों की ड्यूटी न लगाने के चलते एसएसपी ने गणना मुंशी सोनू कुमार, दक्ष चौधरी और अर्जुन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed