फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SSP listened to the problems of traders, gave assurance of redressal

Budaun News: एसएसपी ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं, दिया निस्तारण का आश्वासन

Sat, 22 Jul 2023 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
SSP listened to the problems of traders, gave assurance of redressal
शहर में पैदल मार्च करते एसएसपी डाॅ.ओपी सिंह व अन्य पुलिस कर्मी।
बदायूं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने शुक्रवार देर शाम पुलिस लाइन सभागार में शहर के व्यापारियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पहले व्यापारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से ऑपरेशन दृष्टि के तहत सभी व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। उनकी वीडियो और ऑडियो स्पष्ट होनी चाहिए, जिससे अपराधियों को पकड़ने में आसानी हो सके। इसके साथ ही व्यापारी भी सुरक्षित रहेंगे। इस दौरान सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सीओ उझानी शक्ति सिंह समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
एसएसपी ने किया पैदल मार्च
बदायूं। एसएसपी डॉ ओपी सिंह ने शुक्रवार रात आगामी त्योहारों और कांवड़ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर में पैदल मार्च किया। उन्होंने शहर के ताजियेदारों के साथ ताजिये ले जाने वाले रूट को गहनता से देखा। इस रूट पर मिली कुछ समस्याओं को लेकर उन्होंने अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उन्होंने कांवड़ कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई और कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव कुमार तोमर मौजूद रहे। संवाद

-
ऑपरेशन कन्विक्शन : अपराधी को दिलाई सजा
बदायूं। जिले में पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत शुक्रवार को एक लूट के अपराधी को सात साल की सजा दिलाई गई। पीड़ित लोकपाल निवासी खेतपुर थाना बहजोई संभल ने कादराबाद के ज्ञान सिंह और मदनलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें तत्कालीन थानाध्यक्ष गीतम सिंह यादव ने चार्जशीट लगाई। एडीजे तृतीय डकैती कोर्ट द्वारा दोनों आरोपियों को सात साल की सजा सुनाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed