फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SSP Ankita Sharma Assumes Charge

Budaun News: एसएसपी अंकिता शर्मा ने संभाला पदभार

Sun, 15 Mar 2026 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
SSP Ankita Sharma Assumes Charge
गुलदस्ता भेंट करते डीआईजी अजय साहनी साथ खड़े एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह।स्रोत-विभाग
बदायूं। नवागत एसएसपी अंकिता शर्मा शनिवार अपराह्न करीब एक बजे पुलिस लाइन पहुंची। जहां उनका सलामी देकर स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यालय पहुंचकर डीआईजी अजय साहनी ने पदभार ग्रहण कराया।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले वह कासगंज में एसपी थीं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना ही उनकी प्राथमिकता होगी। महिला अपराध से अन्य अपराधों पर नियंत्रण लगाया जाएगा। लापरवाह अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली अजय कुमार साहनी ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। नवागत एसएसपी ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए टीम भावना, पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इस अवसर एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी विजयेन्द्र कुमार द्विवेदी, एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया और अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed