फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sports

छात्रों में रामलखन और छात्राओं में प्रगति प्रथम

Sun, 13 Mar 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
sports
ऊंची कूद प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाता छात्र। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में चल रहे वार्षिक क्रीड़ा समारोह के अंतिम दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सर्वाधिक अंक प्राप्त कर छात्र वर्ग में रामलखन प्रताप सिंह तो छात्रा वर्ग में प्रगति शाक्य अव्वल रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय छर्रा अलीगढ़ के शारीरिक शिक्षा व खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. परवेज शमीम ने कहा कि खेल के प्रति लगाव रखने वाले छात्र-छात्राएं इसे अपना कॅरियर बना सकते हैं। इससे वह सम्मान, यश, कीर्ति के साथ एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। समापन समारोह में क्रीड़ा समिति के छात्र सदस्य सुमित, विपिन कुमार व छात्रा सदस्य शिवांगी, रूपलमान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अंशु सत्यार्थी ने और संचालन राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया। निर्णायकों में संजीव राठौर, डॉ. बरखा, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. सरिता यादव, डॉ. संजय कुमार, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. मिथिलेश, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. सचिन राघव शामिल रहे।
विज्ञापन

----------------
ये रहे विजेता
छात्रों की 400 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर रामलखन प्रताप सिंह, दूसरे पर धनवीर, तीसरे पर रितेश पाल, 15 सौ मीटर दौड़ में पहले स्थान पर राम लखन प्रताप, दूसरे पर धनवीर व तीसरे पर आकाश यादव, लंबी कूद में पहले पर लोकेंद्र प्रताप सिंह, दूसरे पर अमन कुमार, तीसरे पर सुमित, ऊंची कूद में पहले स्थान पर सुमित, दूसरे पर आकाश यादव, तीसरे पर लोकेंद्र प्रताप सिंह रहे। छात्राओं की 400 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर प्रगति शाक्य, दूसरे पर तुलसी, तीसरे पर आरती, लंबी कूद में पहले स्थान पर शशिबाला, दूसरे पर श्वेता झा, तीसरे पर मिथिलेश, ऊंची कूद में पहले स्थान पर तुलसी, दूसरे पर शशिबाला, तीसरे पर कमलेश यादव रहे। म्यूजिकल चेयर रेस में प्रथम स्थान सोनम ठाकुर को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर कमलेश यादव, तीसरे पर शिवानी सागर रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed