बदायूं। ब्लॉक दहगवां की न्याय पंचायत सिलहरी में शनिवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कबड्डी और खोखो में बच्चों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा।
शिवलता इंटर कॉलेज उस्मानपुर में आयोजित प्रतियोगिताओं में व्यायाम शिक्षक सुरेश पाल सिंह, प्रबंधक संजीव सक्सेना ने निर्देशन किया। कबड्डी, खो-खो, ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़ में क्रमश: अशोक, सोमवीर, मंतशा, प्रगति, अनीता, सुमित, योगेश का प्रदर्शन बेहतर रहा। प्रतियोगिताओं में मदारपुर, उस्मानपुर, धोबरखेड़ा की मढैया गांवों का दबदबा रहा। इस मौके पर मिलन सक्सेना, डौली शर्मा, सचिन, देवेंद्र, राधेश्याम, ओमकार सिंह, ब्रजेश, जगवीर सिंह, इस्लाम, फरोग अहमद, ललित रहे। संवाद