{"_id":"6154c2658ebc3e627177fd5e","slug":"sports-badaun-news-bly461308330","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट दस अक्तूबर से शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट दस अक्तूबर से शुरू होगा
विज्ञापन
उझानी में टूर्नामेंट को फ्रेंचाइजी तय करते जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। पूर्व पालिकाध्यक्ष रामनाथ मेंदीरत्ता की स्मृति में जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट 10 अक्तूबर से महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर शुरू होगा। इसके लिए जिला फुटबॉल संघ ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। टूर्नामेंट में पांच टीमें हिस्सा लेंगी। इनके फ्रेंचाइजी के नाम भी बुधवार को तय कर दिए गए।
नगर के एक पैलेस में फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष अरुण अग्रवाल की मौजूदगी में आयोजन समिति की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व पालिकाध्यक्ष रामनाथ मेंदीरत्ता की स्मृति में होने वाला टूर्नामेंट यह नौवां संस्करण होगा। गूंज जन कल्याण शिक्षा समिति का भी आयोजन में सहयोग रहेगा।
टूर्नामेंट में जो पांच टीमें हिस्सा लेगीं, उनकी फ्रेंचाइजी शंकर गुप्ता, अंकुर वार्ष्णेय, मोहित राज शर्मा ‘मोनू’, इसरार खलीफा और संजू खान ने ली है।
टूर्नामेंट के लिए कोर कमेटी का भी गठन किया गया है। गूंज के चेयरमैन किशनचंद्र शर्मा और ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने बताया : हर टीम का अपना ड्रेस कोड होगा। पांचों फ्रेंचाइजी ने अपनी-अपनी टीमों में शामिल होने वाले खिलाड़ी बोली लगाकर लिए हैं।
विज्ञापन
बैठक में योगेश प्रताप सिंह, चांद मोहम्मद, मनोज यादव, राजकमल गुप्ता, श्याम यादव, रोनी सक्सेना और इकबाल अहमद आदि मौजूद थे। संवाद