{"_id":"614f7ab88ebc3efe2174fe60","slug":"sports-badaun-news-bly4608704165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय अंडर-16 क्रिकेट टीम में बदायूं के छह खिलाड़ी चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय अंडर-16 क्रिकेट टीम में बदायूं के छह खिलाड़ी चुने गए
विज्ञापन
अंडर-16 मंडलीय टीम में चयनित खिलाड़ी कोच संतोष शर्मा के साथ। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशन में बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-16 मंडलीय टीम के लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें बदायूं के छह खिलाड़ी चुने गए।
एसके इंटर कॉलेज मैदान पर शनिवार को ट्रायल हुआ। ट्रायल में जिले में पंजीकृत 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें छह का चयन मंडलीय अंडर-16 टीम के लिए हुआ। क्रिकेट कोच संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि चयनकर्ताओं ने गर्व माहेश्वरी, माधव सहाय, प्रशांत पाल, अब्दुल जब्बाद, प्रखर और सन्नी बघेल का चयन किया है।
बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने कहा कि बदायूं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उम्मीद है कि आने वाले समय में बदायूं के युवा क्रिकेट के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करेंगे। शनिवार को एसके इंटर कॉलेज मैदान में खिलाड़ियों के चयन से पहले हुए ट्रायल में संरक्षक आरके शर्मा समेत एमपी सिंह, अमरीश गोयल, सतीश अरोरा, अखिलेश पांडेय, अक्षत दुआ, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद