{"_id":"5daf4d968ebc3e0179420829","slug":"sport-badaun-news-bly381241578","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो: अर्णव, रश्मि, रशिका ने बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडो: अर्णव, रश्मि, रशिका ने बढ़ाया मान
विज्ञापन
बदायूं। शहर के कई खिलाड़ी बाहर होने वाली ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चमक रहे हैं। शहर के अर्णव गुप्ता ने दिल्ली में आयोजित छठवें ग्रैंड ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड जीता तो वहीं बिजनौर के नजीबाबाद में आयोजित हुई तीन दिवसीय ताइक्वांडो स्टेट चैंपियनशिप में जूनियर बालिका वर्ग से रश्मि ने स्वर्ण पदक और यशिका ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
बिजनौर के नजीबाबाद में 18 से 20 अक्तूबर तक आयोजित हुई तीन दिवसीय ताइक्वांडो स्टेट चैंपियनशिप के जूनियर बालिका वर्ग से रश्मि ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। इसी प्रतियोगिता में यशिका ने रजत पदक जीता। वहीं बालक वर्ग में दीपक श्रीवास्तव व दृश्य ने भी चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी सागर ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी।
इधर, शहर के अर्णव गुप्ता ने दिल्ली में आयोजित छठवें ग्रैंड ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर अपने परिवार ओर जिले का नाम रोशन किया है। अर्णव जब घर पहुंचे, तो उनको बधाई देने वाले का तांता लग गया। अर्णव गुप्ता शहर के नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार गुप्ता के सुपुत्र हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रवक्ता, कर्मचारियों ने गुप्ता दंपती को बधाई दी है।