फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sport

एथलेटिक्स में चयन के लिए प्रतिभागियों ने दिया ट्रायल

Thu, 17 Oct 2019 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
sport
बदायूं। खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर बालक/ बालिका वर्ग में एथलेटिक्स के लिए चयन/ ट्रायल्स का आयोजन किया गया। जिसमें 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 17 अक्तूबर को बरेली में होनी वाले चयन/ट्रायल्स में भाग लेंगे। वहां पर चयनित खिलाड़ियों की टीम बनाई जाएगी, जो आगे खेलों में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि ट्रायल्स में 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें बालिका वर्ग की भाला फेंक में अनुष्का, लंबी कूद में सोनम पाल, हेमर थ्रो में राखी, 100 मीटर दौड़ में रिया, ऊंची कूद में उमा भारती, 100 और 200 मीटर में ईशा शर्मा को चुना गया। बालक वर्ग में 100, 200 मीटर दौड़ और 100 मीटर बाधा दौड़ में रोहित यादव, 200 और 400 मीटर में सचिन, 800 और 1500 में महेंद्र, शॉट पुट में मिस्बा अंसारी, 400 मीटर में मोहम्मद यूसुफ, 100 और 200 मीटर में मुजीव, 100 मीटर में अरमान, 800 मीटर में राजेश, 1500 मीटर में जसवीर और कृष्णा यादव को चुना गया है। ये खिलाड़ी गुरुवार को बरेली में होने वाले चयन/ ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे। वहां पर टीम का चयन किया जाएगा, जो आगे खेलों में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed