{"_id":"5d9a3d428ebc3e93af0f5a23","slug":"sport-badaun-news-bly37910486","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे ट्रायल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे ट्रायल्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय चयन/ ट्रायल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें सोमवार को सीनियर पुरुष हैंडबाल, आठ अक्तूबर को सीनियर पुुरुष फुटबाल, सीनियर पुरुष/ महिला जिम्नास्टिक, 10 अक्तूबर को सीनियर पुरुष/ महिला कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ियो को मंडल स्तर पर होने वाली चयन प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि खेल निदेशालय की ओर से प्राप्त दिशा-निर्देश के बाद में जिले से अच्छे खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इसके बाद में यहां से चयनित खिलाड़ियों को बरेली मंडल में होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करना होगा। उसके उपरांत खिलाड़ियों की टीम बनाई जाएंगी, जो आगे इन खेलों में प्रतिभाग करेंगी। इसके बारे में डीआईओएस/ बीएसए को अवगत करा दिया है, ताकि उनकी ओर से विद्यालयों को इसके बारे मेें जानकारी दे दी जाए। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि वह अपनी ओर से भी सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य से संपर्क कर रहे हैं। उन्हें भी खेल के बारे में जानकारी दी गई है।