{"_id":"5d5a8ff98ebc3e89e2737811","slug":"sport-badaun-news-bly3728327193","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी की मुनाज अलजीरा ने बरेली में पाया गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी की मुनाज अलजीरा ने बरेली में पाया गोल्ड मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। बरेली के विद्या भवन पब्लिक स्कूल में हुई दो दिवसीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एपीएस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा मुनाज अलजीरा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। सोमवार को स्कूल पहुंचने पर उसे पुरस्कृत किया गया।
दो दिवसीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 17 अगस्त को शुरू हुई थी। चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए मुनाज अलजीरा ने कोच अजयपाल सिंह की मौजूदगी में हिस्सा लिया था। मुनाज ने सब जूनियर बालिका वर्ग के करौरगी इवेंट में गोल्ड मेडल पाया। पालिका में जलकल प्रभारी नफीस अहमद की बेटी मुनाज एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। इसके अलावा बालक वर्ग में राहुल कुमार ने नॉक आउट मारकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। चैंपियनशिप में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के करीब 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल और प्रधानाचार्या शोभा फ्रांसिस ने पुरस्कृत किया है।