फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Splash of colors today, will rule Huriaron

रंगों की धूम आज, हुरियारों का होगा राज

Wed, 23 Mar 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो  बदायूं।
ब्यूरो  बदायूं। Updated Wed, 23 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Splash of colors today, will rule Huriaron
होली - फोटो : अमर उजाला
- खूब बिकी गुझिया-मठरी और अबीर- गुलाल
विज्ञापन

- डीजे बाबूओं की सज गईं दुकानें, थिरके युवक 

होली के दिवाने आ गए...होली आज है। रंगों की धूम मचेगी और हुरियारों का होगा राज। होली की पूर्व बेला पर बाजारों में हुरियारों ने जहां रंगों और पिचकारियों की खरीद कर स्टाक किया, वहीं घरों में पकवान के लिए अंतिम दौर की खरीदारी होती रही। बाजारों में बेशुमार रौनक रही। वहीं गली मोहल्लों में बच्चों और युवकों ने होली का माहौल बना दिया। 
होली की तैयारियां करने के लिए लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर में तमाम स्थानों पर रंग-गुलाल और पिचकारी की दुकानों पर जमकर खरीद हुई। गुजिया, मठरी, सेम, नमकीन, कचरी, पापड़, समोसे आदि खूब बिके। भारी संख्या में ग्राहक उमड़े। साथ ही गारमेंट्स और किराना की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। होली की खरीदारी के चलते देर रात तक दुकानें खुली रहीं। 
विज्ञापन


बाजारों में देर रात तक रही रौनक 
शहर के बड़ा बाजार और मॉल में ग्राहकों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। देर रात तक यही हाल रहा। इस बार भी जींस और टीशर्ट के साथ शार्ट कुर्ते लोगों की पसंद बने हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना और जौ की बाली खूब बिकी
होली की पूर्व बेला पर गन्ना और जौ की बाली को लोग खरीदकर घरों में संजोते रहे। लावेला चौराहा, टिकट गंज और आवास विकास कालोनी के पास इन चीजों को लेकर आए किसानों ने खूब कमाई की।  

बसों और ट्रेनों में त्योहारी सीजन की भीड़ 
होली के चलते बसों में भारी भीड़ के कारण लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बसों की खिड़की और छतों पर बैठकर यात्रा कर त्योहार से पहले अपने घरों पर पहुंचने के लिए आतुर दिखे।
 
मुख्य बाजारों में लगा रहा जाम 
ग्राहकों की उमड़ रही भीड़ की वजह से शाम को सन्नाटे में नजर आने वाले बाजारों के साथ मुख्य बाजारों में भी जाम लग रहा है। इससे शहर के मुख्य स्थानों पर वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 


गली-मोहल्लों में भी रंग-गुलाल की मस्ती
होली की पूर्व बेला पर श्रीराम कॉलोनी में युवतियों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खूब मस्ती की और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। वहीं शहर के गली-मोहल्लों में होली की रौनक एक दिन पहले ही देखने को मिली। बच्चे और युवाओं में खास उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed