{"_id":"634da959d72a06454108b0b3","slug":"spices-factory-sealed-in-bilsi-samples-of-food-items-taken-at-many-places-badaun-news-bly501155884","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी में मसाला फैक्टरी सील, कई स्थानों पर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्सी में मसाला फैक्टरी सील, कई स्थानों पर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
विज्ञापन
बिल्सी में खाद्य सुरक्षा टीम एक मिठाई की दुकान पर नमूना लेती हुई।संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं/बिल्सी। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को भी कई स्थानों पर छापा मार कार्रवाई की। बिल्सी में खैरी रोड पर मसाला फैक्टरी को सील कर दिया गया। शहर में भी कई नमूने भरे गए। बिल्सी में भी बेसन, छेना मिठाई और दही का नमूना भरा गया है।
सोमवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंद्रशेखर मिश्रा के नेतृत्व में शहर के खेड़ा नवादा इलाके में छापा मारनेके बाद यहां से पनीर, ब्रेड, मावा और चाय का नमूना भरा गया। बदायूं के बाद टीम ने बिल्सी में छापा मारा। एसडीएम बिल्सी प्रवर्धन शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला ने यहां बंबा चौराहे पर लल्लू हलवाई के मिठाई की दुकान से दही और छेना मिठाई का नमूना भरा। सौरभ स्वीट्स की दुकान से छेना का नमूना लिया।
भुवनेश किराना स्टोर से बेसन का नमूना लिया गया। इस दौरान खैरी बस स्टैंड के पास स्थित एक मसाला फैक्टरी को सील कर दिया। फैक्टरी का गोदाम भी सील कर दिया गया है। छापा मारने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र विजय सिंह, राजीव कुमार, सतेन्द्र सिंह तोमर, शाहबुद्दीन, देवकांत, भूपेंद्र सिंह, शम्भू दयाल, एतीस कुमार आदि रहे। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि मसाला फैक्टरी परिसर में कई गोदाम भी हैं। यहां लाखों रुपये के मसाले भरे हुए हैं। सभी गोदामों से मसालों के सैंपल लिए जाएंगे। प्रथम दृष्टया मसाला फैक्टरी में क्रिया कलाप संदिग्ध पाए जाने के कारण फैक्टरी को सील किया गया है।